एक्टर, डायरेक्टर और लेखक: अंबरीश वर्मा
मुख्य किरदार: निखिल विजय
मुख्य महिला किरदार: राघविका कोहली
सहायक किरदार: अंबरीश वर्मा
सहायक महिला किरदार: हीर कौर
टीवीएफ के दी टाइम्सलाइनर्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज वेबसीरीज NCR Days देखी। प्यार, दोस्ती और MBA की कहानी। छोटे शहरों से बड़े शहरों में आएँ युवाओं को किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है? उनके सपने क्या होते है? उन्हें बड़े शहरों में कैसे-कैसे लोग मिलते है? इन्हीं सब सवालों का जवाब है यह वेबसीरीज।
वेबसीरीज कोई भी हो ड्रामा और थोड़ा बहुत एक्शन तो रहता ही है। मोनेश ब्यास (निखिल विजय) का किरदार प्रभावित करने में सफ़ल रहा, हालांकि वह अभिनय से पूर्ण न्याय नहीं कर पाएँ। इसका कारण स्टोरी बीच में थोड़ी ढीली पड़ जाती है। निधि (राघविका कोहली) का अभिनय संतोषजनक रहा। एक आदर्श प्रेमिका कैसी होनी चाहिए? इसका निधि से सटीक उदाहरण कोई और नहीं हो सकता हैं। हीर कौर की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। नवीन का किरदार भी बड़ा रोचक रहा।
'छोटी सोच बदलने के लिए इंसान को बस एक फिट का सफर तय करना होता है। दिमाग से चलकर दिल तक पहुँचने का।' ऐसे डायलॉग सोचने पर मजबूर करते है। किसी कार्य को करने का एक निश्चित समय होता है, अगर हम उसमें चूक गए तो पछताने के सिवाय कुछ नहीं मिलता है। ऐसे ही मोनेश निधि जैसी आदर्श प्रेमिका से शादी करने से चूक गया।
कहानी
मोनेश नाम का एक लड़का राजस्थान से दिल्ली NCR, MBA करने आता है। कारण है अपनी प्रेमिका के माता-पिता के सामने अपने आप को सबसे योग्य साबित करना। लेकिन यहाँ आकर उसे लगता है उसे अपनी योग्यता ही अपने अंदर बहुत कुछ बदले की आवश्यकता है। बदलता भी है। यहाँ आकर दो लोग उसे और मिलते है। एक नवीन टोकस जो अपनी ही समस्याओं से लड़ रहा है। दूसरा हीर कौर नाम की लड़की जो जिंदगी को बड़े अनोखे ढंग से देखती है, जिससे बहुत कम लोग ही समझ पाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें