स्वच्छ स्वस्थ हो अपना देश
गांधी जी का है यह संदेश।
स्वच्छ स्वस्थ हो अपना देश
गांधी जी का है यह संदेश।
रही जुगलबंदी साफ-सफ़ाई की
जो जीता वहीं सिकंदर
मान लेंगे गांधी जी के बंदर।।
स्वच्छ करो ओ स्वच्छ करो
अब यहीं नारा है हमारा।
स्वच्छता से स्वस्थता को लाना है
विकास का दीपक चमकाना है।
गंदगी को हटाना है
खुशबू की महक फैलाना है।।
अब घर-घर में होगी खूब साफ सफाई
गली मोहल्ले भी लगेगा हाई-फाई
करो भैया खूब साफ सफाई।
युवाओं को जागरूक बनाना है
बुजुर्गों को छोड़कर नहीं जाना है
सबको साफ सफाई के फायदे गिनाना हैं।।
घर-घर सुनो नाद हमारा
स्वच्छता का शंखनाद हमारा।
बॉडी का भी चेकअप कराना है
शरीर को हमेशा के लिए फिट बनाना है।
मोदी जी के फिट इंडिया अभियान को
ऐसे ही सफल बनाना है।।
स्वच्छ स्वस्थ हो अपना देश
गांधी जी का है यह संदेश।
रखना है देश का मान
साफ सफाई से बढ़ेगी देश की शान।
नागरिक है देश की जान
ये रहेंगे स्वच्छ और स्वस्थ
तभी देश बनेगा महान।।
गंगा जमुना का है यह तहज़ीब
स्वच्छ स्वस्थ रहे अपना देश।
यही रहा अब हमारा संकल्प
स्वच्छ सुंदर हो अपना देश।
अब नहीं कोई मनोदेष
स्वच्छ सुंदर हो अपना प्रदेश।।
गांधी जी के बंदर तीन
पहला बोले कचरा नहीं फैलाना है
अगला बोले स्वस्थ बॉडी बनाना है
तीसरा बोले सबको जागरूक बनाना है
देखो! भैया कोई नहीं छूट जाना है।।
मोदी जी के भी तीन मंत्र
स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर हो अपना तंत्र।
नहीं चलेगा बुराई का राज
स्वच्छ स्वस्थ का होगा ताज।
महामारी ने भी समझाया है
स्वच्छता ही बचाव का उपचार है।।
कोरोना को भगाना है
गंदगी को भगाना है।
स्वच्छता को अपनाना है
स्वस्थता को लाना है।
देश को चमकाना है
सबको ये बताना है।।
स्वच्छ-स्वस्थ हो अपना देश
गांधी जी का है यह संदेश।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत
का भी यही है उद्देश्य
स्वस्थ-मस्त हो अपना देश।।
जय हिन्द, जय भारत।
धन्यवाद सर।
लेखन - विकास धर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें