दुनियादारी: गन कल्चर से मॉस शूटिंग को मिलता बढ़ावा, क्या लग रही है लगाम?

नई दिल्लीविकास धर: 

पूरी दुनिया में गन कल्चर से आएँ दिन मॉस शूटिंग की खबरें आती रहती है। पिछले दिनों अमेरिका के टेक्सास में हुई फायरिंग में 17 बच्चों और 2 शिक्षकों की इसी तरीके से मौत हो गई। इससे पहले भी दुनिया इस तरीके से कई मामलों को देख चुकी है। हालांकि इस घटना से अमेरिका के एक अन्य राज्य न्यूयार्क ने सीख लेते हुए हथियार खरीदने के कानून को और सख्त कर दिया है।

इस संबंध में न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने इससे संबंधित कानून पर हस्ताक्षर किए। इससे प्रांत में अब 21 साल से कम उम्र में घातक हथियार कोई खरीद नहीं सकेगा। इस कदम के बाद न्यूयॉर्क अमेरिका के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गयाजहाँ हथियार खरीदने का कानून सख्त है। अमेरिका की गन लॉबी बहुत ही प्रसिद्ध और शक्तिशाली मानी जाती है। यह लॉबी चुनाव को भी प्रभावित करती है। इसलिए सरकारें सख्त कानून बनाने से कतराती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इस साल ही अब तक गोलीबारी की 28 घटनाएँ हो चुकी हैं।

गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए कनाडा से भी एक अच्छी खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस बाबत संसद में एक प्रस्ताव पेश किया है। प्रधानमंत्री का कहना है,  बंदूक से हिंसा बढ़ रही है और इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। कनाडाई सरकार ने अपने प्रस्ताव में बंदूक रखनेखरीदनेबेचने और ट्रांसफर करने के नियमों को और सख्त बनाया है। सरकार का दावा हैइस प्रस्ताव से फायरिंग से होने वाले हिंसात्मक घटनाओं में कमी आएगी। करीब 4 करोड़ की आबादी वाले कनाडा में हर 100 में से 35 लोगों के पास बंदूकें हैं। फायरिंग की घटना न हो इसके लिए सरकार ने प्रस्ताव लाया है।


मॉस शूटिंग के बाद इन देशों ने सख्त किए अपने कानून

न्यूजीलैंड: यहां हमलावरों ने 2019 में क्राइस्टचर्च में 51 लोगों की हत्या की। इसके बाद यहाँ बायबैक प्रोग्राम शुरू किया गया और 60 हजार बंदूकों को चलन से बाहर कर दिया गया। कनाडा प्रस्ताव इसी से मिलता जुलता है।

नॉर्वे: जुलाई, 2011 में यहां के ऑस्लो और उटोया शहर में हुए आतंकी हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। इसके बाद यहां बंदूक रखने के नियमों को सख्त किया गया और लाइसेंस अनिवार्य हुआ।

ब्रिटेन: 1996 में स्कॉटलैंड के डुनब्लेन में हुई फायरिंग में 16 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अगले एक साल तक हैंडगन पर रोक लगा दी गई और बायबैक प्रोग्राम के जरिए 20 हजार गनों को चलन से बाहर किया गया।

ऑस्ट्रेलिया: पोर्ट ऑर्थर में 1996 में हमलावरों ने 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद यहां नया प्रस्ताव लाया गया और साढ़े 6 लाख सेमीऑटोमेटिक राइफलों और शॉटगन को वापस ले लिया गया।

गन कंट्रोल से जुड़े कई प्रयास दुनियाभर में हुए हैं। लेकिन यह संतोषजनक नहीं हैइसमें और सुधार करने की आवश्यकता है। गन कल्चर से प्रभावित दुनिया के अन्य देशों को इस पर सख्त कानून बनाना चाहिए। खास कर इज़राइलस्विजरलैंडयमन और पाकिस्तान जैसे देशों को गंभीर विचार करने की जरूरत है।

 

 

 

टिप्पणियाँ