पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा में ट्विन टॉवर नाम की गगनचुंबी इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। क्या आपको पता है कि इतनी ऊंची-ऊंची इमारतों का इतिहास क्या है?
20वीं सदी की मशहूर लेखिका Ayn Rand के उपन्यास 'द फाउंटेनहेड' में हेनरी कैमरून नाम का मुख्य चरित्र है। यह चरित्र अमेरिकी वास्तुकार लुई सुलिवन से प्रेरित था। जो 'गगनचुंबी इमारतों के पिता' और 'आधुनिकता के पिता' माने जाते है।
जिंदगीभर पढ़ाई-लिखाई में फिसड्डी रहें। लेकिन जीवन में सफ़ल रहें। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र रहें। पेरिस में descole des Beaux-Arts में भी पढ़ाई की।
दुनिया के सबसे पुराने गगनचुंबी इमारतों में से एक 10-मंजिला वेनराईट बिल्डिंग, सेंट लुइस में, का डिजाइन सुलिवन ने ही किया था। यह सब कुछ 19वीं सदी में हो रहा था। इसे '10 बिल्डिंग्स दैट चेंजेड अमेरिका' में माना जाता हैं। आज इनकी जयंती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें